Invalid slider ID or alias.

5 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एफसीआई गोदाम चन्देरिया का घेराव कर एफसीआई गोदाम बचाने का आन्दोलन किया जायेगा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री अनिल सुखवाल।


सयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में 5 अप्रैल को फुड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया बचाओ दिवस मनाते हुए एफसीआई गोदमों के घेराव का कार्यक्रम दिया है। इसी प्रोग्राम के तहत सोमवार सुबह ग्यारह बजे एफसीआई गोदाम चन्देरिया का घेराव कर आन्दोलन किया जावेगा।
जिसमें जिले के कई बड़े किसान संघठन भाग लेंगे।
जिले के प्रमुख किसान नेताओं में भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभियन्ता अनिल सुखवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के परसराम भील, राष्ट्रीय किसान सभा के प्रशांत सिन्हा, अखिल भारतीय किसान महासभा के संयोजक शान्तिलाल त्रिवेदी , जाट महासभा के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष परसराम जाट, अफिम किसान विकास महापंचायत के सुआलाल बारेगामा चित्तौड़गढ़ उपस्थित होकर किसानों को सम्बोधित करेंगे।
भारतीय जागरूक किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभियन्ता अनिल सुखवाल ने किसानों से अपील कर कहा कि सभी किसान साथी कल ग्यारह बजे एफसीआई गोदाम चन्देरिया पंहुचे और कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कर किसान आन्दोलन को समर्थन देवें।

Don`t copy text!