वीरधरा न्युज। आमेट@ श्री पवन वैष्णव।
आमेट। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव मंडफिया सांवरियाजी जिला चित्तौड़गढ़ में हुए।
शेर सिंह चौहान लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने। प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीणा, प्रदेश परिवाद समिति के अध्यक्ष इंद्रराज जाखड़ निर्विरोध चुने गये ।
चुनाव समिति के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी जिलों से आए हुए प्रदेश महासमिति सदस्यों ने भाग लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगन वर्मा ने शपथ दिलाई। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने समस्त सदस्यों और जिला अध्यक्षों की सहमति से प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के अध्यक्ष जवरी लाल प्रजापत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर यादव,प्रदेश महामन्त्री गोपाल मीणा,महिला संयोजिका कृष्णा यादव को मनोनीत किया।
राजसमंद जिले से महेंद्र सिंह चुंडावत, दिनेश चंद्र खटीक, मनोज कुमार शर्मा, भगवत आमेटा, रामचरण सिंह चुंडावत, संजू शर्मा, राजाराम यादव, कृष्णा यादव आदि ने भाग लिया।
यह सूचना जिला मंत्री दिनेश चंद्र खटीक ने दी।