Invalid slider ID or alias.

मात्रिकुण्डिया में किसान सम्मेलन में भाजपा पर बरसे मुख्यमंत्री गहलोत, जमकर उड़ी कोरोना नियमो की धज्जियां।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
चितोड़गढ़। जिले के मातृकुण्डिया में शनिवार को किसान सम्मेलन में करीब एक घण्टे देरी से पहुचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे। राज्य में उपचुनाव जल्द होने के बीच इस सम्मेलन को मेवाड़ में राज्य की कांग्रेस सरकार का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। ऐसे में टिकट के दावेदारों ने भी भीड़ जुटाने में कोई कसर नही छोड़ी। वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहकर मतभेद ओर गुटबाजी की अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया। मातृकुण्डिया किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इतनी भयंकर ठंड के अंदर 200 से ज्यादा लोग मारे गए, बेशर्मी की हद है, संवेदनहीनता की हद है, देश सोच नहीं पा रहा है इनको दिल्ली में नींद कैसे आती होगी कि बॉर्डर पर किसान सर्दी में मर रहा है, ये किसान बुजुर्गों को, बच्चों को, माताओं-बहनों को सबको लेकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में ऐसा आंदोलन कभी हुआ ही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को दुनिया देख रही है, दुनिया आलोचना कर रही है, वहां के पढ़े लिखे लोग, वहां के पत्रकार, वहां के कलाकार आलोचना कर रहे हैं इनको किसी तरह की परवाह नहीं है। जिद पर अड़े हुए हैं, जब आप किसान हित की बात करते हो, तो किसान कहता है आप कानून वापस ले लो हम सब से सलाह करो वापस कानून बना दीजिये कौन मना करता है आपको, विपक्ष की पार्टियां कह रही हैं, राहुल गांधी कह रहे है फिर भी इनको कोई परवाह ही नहीं इन लोगों को तो आप सोच सकते हैं कि किसान के हित की बात करने वाले लोग किसानों के लिए क्या कानून लेकर आए हैं। मोदीजी पहले मुख्यमंत्री थे इन्होंने लिखा मनमोहन सिंह जी को आप न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाइये अब जो कानून इन्होंने नए बनाए हैं उस पर चुप्पी साध ली। ऐसी-ऐसी धाराएं लगा दी हैं कि आने वाले वक़्त में पता नहीं किसानों का क्या होगा।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमने किसानों की समस्या को समझा है और अलग से कृषि बजट की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मंगलेश्वर महादेव मंदिर में पुजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मातृकुण्डिया में मंगलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान ,प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मोजुद रहे।

शहीद वैष्णव एवं पूर्व सीएम सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण।

मुख्यमंत्री ने मातृकुण्डिया में कारगिल में शहीद श्रीजगदीश वैष्णव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं शहीद के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मातृकुण्डिया (चित्तौड़गढ़) में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोहन लाल सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जमकर उड़ी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां।
इस सम्मेलन को देखकर बिल्कुल भी ऐसा नही लगा कि कोरोना जैसी महामारी देश मे अभी भी मोजुद है, यहा कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री सभी बिना मास्क के ओर बिना सोशल डिस्टेंस के कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते नजर आए, जहा मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र जोधपुर में बढ़ते कोरोना प्रकोप के चलते मुख्यमंत्री का ही लोक डाउन का आदेश जारी हुआ वही यहाँ सभी ने इस पर चुप्पी साधे रखी और कोरोना नियमो को ताक में रख भीड़ जुटाने में लगे रहे।


सम्मेलन में चिकित्सा एव स्वास्थ मंत्री रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राजस्व मंत्री एवं हरीश चौधरी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, प्रभारी मंत्री अर्जुन बामनिया, राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही धर्मेंद्र सिंह राठौर, अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, प्रकाश चौधरी, शंकर लाल बेरवा, कपासन प्रधान भेरु लाल जाट, प्रमोद सिसोदिया, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला परिषद सदस्य बद्री लाल जाट जगपुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे समारोह का संचालन पूर्व मंत्री और विधायक रामलाल जाट ने किया।

Don`t copy text!