Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-सर्वसमिति से भराडिया बने तीसरी बार अध्यक्ष,जणवा बने सचिव।

 

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।

छोटी सादड़ी। क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन शिवालय श्री गंगेश्वर महादेव बंबोरी रघुनाथपुरा मंदिर मंडल विकास कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पवार के मुख्य अतिथि व मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार आमेटा की देखरेख में संपन्न हुआ इससे पहले श्री गंगेश्वर महादेव की पूजा आरती कर पुरानी कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें सभी पदों का निर्विरोध सर्व समिति से चयन किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए जगदीश चंद्र भराडिया, उपाध्यक्ष बगदीराम जनवा व पुष्कर धाकड़, सचिव किशन जनवा,कोषाध्यक्ष नटवरलाल सुथार, मंत्री सुरेश बोहरा, प्रवक्ता गोवर्धन लाल आमेटा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। मंदिर मंडल के नवनियुक्त प्रवक्ता गोवर्धन लाल आमेटा ने बताया कि कमेटी के गठन से पहले श्री गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर श्री गंगेश्वर महादेव का भंडार खोला गया जिसमें 14105 निकले।
इस दौरान मंदिर मंडल के संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पवार,कुंवर यश कुमार, गणपत माली, जगदीश चंद्र भरडिया, महादेव नाथ योगी,दिनेश मालू, जमना दास वैष्णव, नंदलाल जटिया,शंकरलाल सालवी, गणेश सुथार,गोपाल चत्रावत उपस्थित रहे।

Don`t copy text!