Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-श्री राम के राज्याभिषेक राजतिलक के साथ ही रामलीला मंचन का समापन।

 

वीरधरा न्यूज़। बौंली/ बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली। नगर पालिका मुख्यालय के शिव बगीची प्रांगण में श्री राम कला मंडल द्वारा आयोजित नवदिवसीय रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुक्रवार को श्री राम के राज्याभिषेक राजतिलक के साथ ही समापन हो गया। राज्याभिषेक एवं समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका खिरनी के चैयरमेन रूपसिंह डोई, नगर पालिका बौंली की चैयरमेन कमलेश देवी जोशी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जोशी ने भगवान श्री राम के दरबार में राजतिलक पर महाआरती की।

 

 

Oplus_131072

इस दौरान मुख्य अतिथि रूपसिंह डोई द्वारा भगवान राम के राजतिलक के दौरान 11 हजार रुपए की नगद राशि भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने श्री राम कला मंडल के व्यास पीठ, संचालन समिति, सेवक एवं कलाकारों को भगवान की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। रामलीला मंचन कार्यक्रम में सर्वप्रथम रावण द्वारा निद्रा में लीन अपने अनुज कुंभकरण को विभिन्न तरीकों से जगाना एवं मांस, मदिरा का सेवन करा कर बुद्धि भ्रष्ट करके युद्ध भूमि में भेजना युद्ध भूमि में श्री राम द्वारा कुंभकरण का वध करना। उसके बाद लक्ष्मण जी द्वारा हनुमान, अंगद, जामवंत व वानरों के साथ मेघनाथ का यज्ञ विध्वंस करना एवं लक्ष्मण जी द्वारा मेघनाथ वध करना। इसके बाद भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध करना एवं फिर अशोक वाटिका से हनुमान जी द्वारा सीता जी को रामदल में लाना एवं अयोध्या पहुंचने के बाद श्री राम दरबार में श्री राम का गुरु वशिष्ट जी द्वारा राज्याभिषेक राजतिलक किए जाने की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया।

Don`t copy text!