Invalid slider ID or alias.

भदेसर-मॉडल स्कूल में मनाया कन्या पूजन उत्सव सोशल मीडिया रूपी रावण के पुतले का किया दहन।

 

वीरधरा न्यूज।भदेसर@ श्री शेलेन्द्र जैन

भदेसर। मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन एवं रावण दहन का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान हिमांशु जानी ने बताया कि भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में नवरात्र में दुर्गाष्टमी के पावन दिवस पर कन्या पूजन की भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए विद्यालय की कक्षा एक से पाँच तक की कन्याओं का कुमकुम लगाकर सम्मान किया गया।
कन्या पूजन की रस्म के बाद विद्यालय में गरबा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
दोपहर में विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया रूपी बुराई के प्रतीक के रूप में रावण का पुतला बनाकर दहन किया। रावण दहन के पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय स्टाफ के समक्ष यह शपथ ली कि हम सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करेंगे उसके अलावा नहीं करेंगे।
इस महोत्सव में मेहमान के रूप में पंचायत समिति सदस्य सीमा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, समाजसेवी भोपालसिंह गौड़, महिला मंडल सदस्य चन्द्रप्रभा गौड़, ग्राम पंचायत भदेसर के वार्ड पंच श्याम लौहार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Don`t copy text!