Invalid slider ID or alias.

पर्यटन विभाग ने करवाया बर्ड विलेज का भ्रमण।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। केंद्रीय पर्यटन विभाग जयपुर की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द के विद्यार्थियों को बर्ड विलेज मेनार का भ्रमण करवाया गया। प्रधानाध्यापक हजारी लाल रेगर ने बताया कि ट्यूरिस्ट अधिकारी मोहिंदर डोरिया के नेतृत्व में 55 विद्यार्थियों को बर्ड विलेज मेनार का भ्रमण करवाया गया। स्थानीय पक्षीविद दर्शन मेनारिया और अजय मेरावत ने मेनार की एक विशिष्ठ भौगोलिक सांस्कृतिक एतिहासिक विशिष्ठताओं के साथ परिन्दों के माइ‌ग्रेन के पेटर्न आवास, भोजन, आदि की विविध जानकारी दी गई। यहाँ कि एतिहासिक जमराघाटी, विश्व भर से आने वाले पक्षियों के लिए ब्रह्म सागर व ढंढ तालाब का भ्रमण किया गया। यहाँ पर विद्यार्थियों ने टेलिस्कोप और दूरबीन के जरिये पक्षियों को करीब से निहारा।
सुनीता खुमारी बैरवा ने बताया कि मेनार को सन 2023 में बेस्ट ट्यूरिज्म विलेज का रजत पुरस्कार मिलने के बाद ट्यूरिस्ट प्लेस की भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर एक्सपोजर विजिट के रूप में करवाया गया। मोहिंदर डोरिया ने बताया कि मेनार में में ईक्को ट्यूरिज्म और सरल ट्यूरिज्म की अपार संभावनाएँ है। इसकी विशिष्ठताओं को देखकर इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

Don`t copy text!