Invalid slider ID or alias.

बिनोता ख़ाकलदेव के दान पात्र खोला, 307893 रुपये की राशि निकली।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। कस्बे के प्रसिद्ध ख़ाकलदेव मन्दिर का दानपात्र मन्दिर पर पूजा अर्चना के बाद ख़ाकलदेव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत की उपस्थिति में खोला गया।
कमेटी के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार अमावस्या को सुबह 9 बजे ख़ाकलदेव नागराज देवनारायण सहित मन्दिर परिसर में स्थापित सभी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना पुजारी अनिल अमृत राम गुर्जर द्वारा की गई।
आरती के पश्चात ख़ाकलदेव मन्दिर के लगे तीनों दान पात्रों को खोल कर राशि निकाली गई।
कमेटी के कोषाध्यक्ष जसवन्त कुमार डोसी, प्रकाश मुनेत ने बताया कि दान पात्र से 307893 नगद 3230 धर्माशाला व अन्य स्त्रोत से, 90 ग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। इस प्रकार 311122 रुपये कुल नगद कमेटी को राशि प्राप्त हुई। पूरे माह के आय व्यय का हिसाब प्रकाश मुनेत द्वारा पेश किया गया।
दानपात्र से राशी गणना के दौरान अध्यक्ष गजराजसिंह शक्तावत, महामंत्री, पुखराज चपलोत प्रहलाद पाटीदार हिम्मत सिंह शक्तावत उम्मेद सिंह शक्तावत प्रहलाद प्रजापत, रतन लाल डाँगी, प्रकाश मुनेत, कैलाश तेली अम्बालाल गुर्जर, जसवन्त सिंह राठौड़ सहित ग्रामवासी एवम कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

Don`t copy text!