Invalid slider ID or alias.

आबूरोड़-भाजपा नगर मण्डल ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

 

वीरधरा न्यूज। आबरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। पूर्व विधायक जगसीराम कोली,जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठी, जिला मंत्री अजय वाला,अनुराधा जैन,जिला सेसंयोजक दुर्गेश शर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश जैन के सानिध्य में ज्ञानदीप भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गईं।
मंडल महामंत्री दिपेश अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत कि, तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा के दुपट्टे से स्वागत कराया।
मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 में मथुरा में हुआ था।दीनदयाल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।
पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने बताया कि संघ के माध्यम से ही उपाध्याय राजनीति में आये। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। गुरु (गोलवलकर) की प्रेरणा इसमें निहित थी। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किये। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।”
इस दौरान अध्यक्ष मनीष परसाई, महामंत्री दिपेश अग्रवाल, राधेश्याम शाक्य, हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, राजेंद्र गहलोत,शैलेश अवस्थी,मंत्री देवेंद्र निगम, राजीव मारू, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्च अध्यक्ष लतीफ खान ,महामंत्री अलका मोदी,लीला देवी, साक्षी शर्मा,अर्चना जी,पार्षद दीपक कुमार,इम्मामुदिन मोयल, दिनेश सिंघल,विक्रम सिंह, छोटेलाल, कुंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!