Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-अनोपपुरा में 68 वी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

 

वीरधरा न्यूज़।भोपालसागर@ श्री अशोक शर्मा।

भूपलसागर।उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनोपपुरा में 19 वर्षीय बालक चार दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक अर्जुन लाल जीनगर व पूर्व विधायक बद्री लाल जाट के मुख्य आतिथ्य व सीबीईओ चेतना सारंगदेओत की अध्यक्षता एवं खेलकूद विभाग के जिला पर्यवेक्षक के सानिध्य प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, सेवानिवृत डा राम सिंह चुंडावत,प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह चुंडावत मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया, सरपंच कमलेश चंद्र जाट उप सरपंच गीता देवी के विशिष्ट अतिथिय में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने मुख्य अतिथि उद्बोधन में बालको को धैर्य निष्टा व अनुसासन रखते हुए अनुशासन से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष बरामदा निर्माण की घोषणा, गांव में पानी के लिए ओपन वेल टंकी पानी की व्यवस्था हेतु 10लाख, सेजकरिया से कुम्हारिया खेड़ा 2 किलो मीटर डामरी करण सड़क, हनुमान मंदिर सराय के लिए 3 लाख, कालाजी बावजी सराय निर्माण के 4 लाख की घोषणा सहित हर समस्या समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। साथ ही खेल कूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चो के लिए की गई व्यवस्था के लिए अनोपपुरा के ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस दौरान लीला धर जोशी, कर्नल सिंह चौहान, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष पन्ना लाल भील,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भगवान लाल प्रजापत, महामंत्री अशोक चपलोत ,रौनक सोनी, प्रवक्ता कालू प्रजापत उप सरपंच गीता देवी जाट, नंद लाल वैष्णव आदि वशिष्ट अतिथी के रूप में मौजूद रहे।

Don`t copy text!