Invalid slider ID or alias.

रोड पर भटकते मिले गुमसुदा बालक को खुशहाल वृद्धाश्रम पहुंचाया, परिजनों की तलाश हेतु फोटो वीडियो किये जारी।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।तीन चार दिन पूर्व लगभग 14- 15 वर्ष के बच्चे को झांतला माता छोड़ गया या वह घर से निकल के भटक गया। शुक्रवार साय से वह हाइवे पर लड़खड़ाते हुए गुमता नजर आया उसका आधा शरीर लखवे में था वहा मौजूद प्रतिनिधियों से यह जानकारी मिली की सेवा से तंग होकर कई लोग माता रानी की शरण में छोड़ देते है परंतु अभी तक सत्यता मालूम नही हुई क्युकी बच्चा कल भीलवाडा पुलिया पर नज़र आया वह पूर्ण रुप से बोलने में लख्वे के कारण समर्थ नहीं है वर्तमान में उसकी सेवा और सुरक्षा को देखते हुए उसे डगला का खेड़ा निवासी शिव सिंह ने मौजूद गवाहों जो की भीलवाडा पुलिया पर स्थित स्थानीय होटल संचालक मोनू भांभी, विजेश पूरी, संजय गुज्जर के समक्ष चितौड़गढ़ जिले में संचालित कालिका नगर पुष्पा विहार स्थित खुशहाल वृद्धाश्रम में छोड़ा इसी कडी में आश्रम संचालिका ने उसे आश्रय प्रदान किया।
संचालिका नंदिनी त्रिपाठी का कहना है कि इसकी वीडियो, फोटो अखबार की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने पर शायद इसके परिजनों से सम्पर्क हो सके यदि ये बच्चा भटक गया होगा तो परिजन आ जायेंगे ऐसा हुआ तो इसे सुपुर्द कर देगे और यदि इसे छोड़ दिया गया होगा तो में इसे अपनाउगी इसकी सेवा करूंगी ओर खुशहाल वृद्धाश्रम इसका परिवार होगा।
जहा भी इसके परिजन हो 8302410974 इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Don`t copy text!