Invalid slider ID or alias.

भदेसर-मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। 

वीरधरा न्यूज़। भदेसर@ श्री शैलेन्द्र जैन।


भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर रविवार को ग्राम वासियों एवं आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मौसमी बीमारियों को देखते हुए उनकी रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा बनाया गया एवं उसका वितरण किया गया।

कस्बे के ग्रामीणों ने बताया कि मौसम में आए परिवर्तन के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में मौसमी बीमारियां बहुत फैल रही हैं उनकी रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की देखरेख में ग्राम वासियों के अर्थ सहयोग से आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार किया गया एवं इसका वितरण किया गया। लगभग 3000 क्षेत्रवासियों ने इस आयुर्वेदिक काढ़े का लाभ लिया। आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने से पूर्व आयुर्वेदिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

Don`t copy text!