Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूर्ण।

वीरधरा न्यूज़। भूपालसागर @ श्री अशोक शर्मा।


भोपालसागर। तहसील के ग्राम पंचायत अनोपपुरा में 24 सितंबर से चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने वाली 68 जिला स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के 19 वर्ष बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता की व्यवस्था को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चेतनासांरग देओत ने निरीक्षण किया।

इसी प्रकार सभी शारीरिक शिक्षक ने फील्ड का अवलोकन किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनोपपुरा के समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी तैयारी में लगे हुए जिनकी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। 24 सितंबर को उद्घाटन 10:30 पर होगा।

इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुन जीनगर, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, चेयर मेन बद्री लाल जाट, प्रधान हेमेद्र सिंह राणावत, उप प्रधान प्रतिनिधि देशराज गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के पदाधिकारी सहित भोपाल सागर आकोला मंडल के भाजपा मंडल पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

Don`t copy text!