Invalid slider ID or alias.

करौली-क्षमा वाणी महापर्व धूमधाम से मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़।करौली@ श्री अजीम खान चिनायटा।

बारां।अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया पर्युषण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी का पावन पर्व मनाया जाता है, जो मन को शुद्ध कर देता है। यह पर्व अहंकार, कषाय, अभिमान को दूर करके जीवन में मधुरता घोल देता है। यह हमें अपने अहम को दूर रखकर धर्म के मार्ग पर चलते हुए सभी को क्षमा करने और सभी से माफी मांगने की सीख देता है।
कार्यक्रम में सपना गोयल, रुचि जैन, कल्पना जैन, मीना जैन, चंदा जैन द्वारा 11 दीपकों से मंगलाचरण किया
ग्रुप की सभी महिलाओं द्वारा वह समाज की सभी महिलाओं के सहयोग से क्षमा वाणी महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
बच्चे महिलाएं सभी ने डांस में बड़ चढ़ हिस्सा लिया। भजन, नाटिका का भी आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम में अर्चना जैन,लक्ष्मी जैन, वर्षा जैन, साक्षी जैन, अमायरा जैन ,स्वाति जैन ,सुनीता जैन द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी महिलाएं व बच्चों को अग्रवाल संस्था की तरफ से सवांतना पुरस्कार दिए गए।

Don`t copy text!