Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-भाजपा सदस्यता अभियान एवं सेवा पखवाड़ा का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।

निम्बाहेड़ा।भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सदस्यता अभियान एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर आरम्भ किए गए सेवा पखवाड़ा अभियान के संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम मण्डल निम्बाहेड़ा के मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शक्तावत और सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक शिरीष त्रिपाठी ने कारुण्डा, फलवा और लसड़ावन के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ से सम्पर्क करके अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अधिक से अधिक सेवा कार्य करते हुए दोनों अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया।

Don`t copy text!