Invalid slider ID or alias.

आकोला में गणपति विसर्जन पर निकाला जुलुस रिद्धि सिद्धि नवयुवक मंडल द्वारा छप्पन भोग, अन्नकूट का आयोजन किया।

वीरधरा न्यूज़। आकोला @ श्री शेख सिराजुद्दीन।


आकोला। कस्बें मे विभिन्न जगहों पर स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। क्षैत्र में मंगलवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन धूमधाम से मनाया गया तथा जूलूस निकाला गया। पूर्व शाम रात्रि में नीम चौक में

गणपति महोत्सव की संध्या पर रिद्धि सिद्धि नवयुवक मंडल द्वारा महाआरती का आयोजन एवं गणेशजी महाराज के छप्पन भोग लगाया गया और अन्नकूट आयोजन किया गया। मंगलवार को डीजे साउंड की मधुर धुन पर  अगलें बरस तु जल्दी आ के घोष के साथ गणपति प्रतिमाओं का विधिविधान के साथ विसर्जन कर दिया। जिसमें युवक युवतियां डीजें पर बजनें वालें गीतों व भजनों, अबीर गुलाल उड़ाते व गणपतिजी के जयकारें लगातें चल रहे थे। बाद में गणपति प्रतिमा को ट्रैक्टर में बिजाजित कर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं, पुरूष व युवा डीजें कि धुनों पर नाचतें व झूमतें चल रहे थे। आकोला के विभिन्न मुख्य मार्ग छीपों का मंदिर, नीम चौक, पुराना बैक रोड़, मुख्य बस स्टेण्ड, लक्ष्मी बाजार, मालियों मंदिर, नाईयों का मोहल्लों, अखाड़ा चौक, जवाहर नगर आदि स्थिनों सें होते हुए मस्या तालाब पहुंचे। तालाब पर

विधी विधान से सभी एक साथ गणेश कि प्रतिमा को रखकर महाआरती कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान पुलिस बल सहित जाप्ता तैनात रहा।

Don`t copy text!