Invalid slider ID or alias.

श्री गंगेश्वर महादेव भंडार से ₹53000 निकले।

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।


प्रतापगढ़। जिले के छोटी सादड़ी उपखंड के बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित श्री गंगेश्वर महादेव का पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर मंडल विकास कमेटी की और से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष बगदीराम द्वारा आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया।

मंदिर मंडल प्रवक्ता किशन जनवा ने बताया कि आगामी पूर्णिमा को श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर मंडल विकास कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ किया गया, आगामी पूर्णिमा से एक दिन पहले तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।मंदिर मंडल के स्थाई सदस्य ही चुनाव में भाग ले सकेंगे व वोट देने के उत्तराधिकारी रहेंगे। बैठक से पूर्व श्री गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर भंडार खोला गया,जिसमें 53000 रू निकले।

इस दौरान मंदिर मंडल कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया, कोषाध्यक्ष बगदिराम जनवा,मंत्री गणपत माली,प्रवक्ता किशन जनवा, पुष्कर धाकड़, गोपाल चतरावत,श्याम लाल भरडिया, उदय लाल धाकड़, शंकर लाल सेन, उदय नाथ योगी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!