Invalid slider ID or alias.

नागौर-राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

 

कुचेरा। वीरधरा न्यूज@ श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर।

कुचेरा। राजकीय महाविद्यालय कुचेरा में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाया जाता है। इस क्रम में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार 26 अगस्त से 31 अगस्त तक महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अमरसिंह प्रथम और ओमप्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में मनीषा ने प्रथम व बसंती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Don`t copy text!