Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-भामाशाह द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड़़ को डोम समर्पित किया।

वीरधरा न्यूज़। आकोला @ श्री शेख सिराजुद्दीन।


आकोला। भामाशाह द्वारा क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड़़ को डोम समर्पित किया।

मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग ने बताया कि स्व.मनोहरलाल, स्व.सुशीला देवी, स्व.रेणुदेवी निवासी सनवाड़़ की स्मृति में विधालय परिसर में डोम का निर्माण उनके परिजन भामाशाह पारसमल, पुखराज, नितिन तांतेड़ की ओर से करवाकर बुधवार को तातेंड़ परिवार सनवाड़़ की ओर लोकार्पण कार्यक्रम रख कर डोम विद्यालय को समर्पित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी थे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, फतहनगर भाजपा अध्यक्ष राधेश्याम बागला, भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, समाजसेवी भामाशाह पुष्पेंद्रजैन लेमन, मावली सीबीईईओ प्रमोद सुथार, गणमान्य जनप्रतिनिधि हेमेंद्र जाट, रोशनलाल सुथार, विनोद यादव, सुनील डांगी, मदनलाल तेली, जयदर्शन जोशी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अध्यक्षता विद्यालय के संस्था प्रधान भानसिंह राव ने की।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चाष्टा द्वारा किया गया।

Don`t copy text!