Invalid slider ID or alias.

आदर्श लखारा युवा शक्ति संगठन के सुधीर लखारा अध्यक्ष नियुक्त।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़ @ श्री दुर्गेश कुमार लक्षकार।

चितौड़गढ़: चितौड़गढ़ के पारोली गांव स्थित ऋषि मंगरी शिव धाम मंदिर परिसर पर आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान का सावन मिलन महोत्सव एवम बैठक का आयोजन किया गया।
संस्थान के मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा चंदनपुरा ने बताया कि आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान की बैठक अध्यक्ष गोपाल लाल लखारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि संरक्षक श्याम लाल लखारा और महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता लखारा रही।
अतिथियों और समाजजनों की मौजूदगी में मां श्री चैना माता कुशला माताजी को माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित और पूजा कर बैठक प्रारंभ की गई। उक्त बैठक में आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान का विस्तार करते हुए आदर्श लखारा युवा शक्ति जिला इकाई का गठन कर युवा जिला अध्यक्ष सुधीर लखारा, उपाध्यक्ष विकास लखारा, महामंत्री धीरज लखारा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र लखारा और जिला महासचिव कन्हैया लाल लखारा को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। राजस्थान अखिल लखारा हिंदू महासभा की उपाध्यक्ष अनिता लखारा द्वारा मनोनीत सभी युवाओं को अपने अपने पदों की गरिमा और सेवा करने की शपथ दिलाई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोपाल लाल लखारा ने सर्वसम्मति से मनोनीत सभी पदाधिकारियों को भगवा उपारना पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। उन्होंने संपूर्ण लखारा समाज को संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया और संगठन को आगामी रणनीति पर प्रकाश डाला।
आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष राधेश्याम लखारा ने उपस्थित समाज जनों के समक्ष संगठन की आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय लखारा युवा संगठन राष्ट्रीय के पदाधिकारी एवम आदर्श समाज सेवा संस्थान के जिला महासचिव दुर्गेश कुमार लक्षकार ने समाज और धर्म के गंभीर विषयो पर प्रकाश डाला।
लखारा समाज को एक नई दिशा और दशा देने की सोच के साथ युवा संगठन ने पदभार ग्रहण करते हुए सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा है कि हम अपने समाज को एक नई दिशा दिखाएंगे और अपने समाज को आगे लेकर जाएंगे जिससे कि हमारे समाज का विकास हो सके और हमारे समाज पर हो रहे। शोषण के विरुद्ध हम सभी लखारा भाइयों के साथ सदैव खड़े रहेंगे।
उक्त बैठक में संरक्षक भंवरलाल लखारा, गुलाब लाल लखारा, माधव लाल लखारा, बद्रीलाल लखारा, नंदलाल लखारा, शंकर लाल लखारा, देवीलाल लखारा सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी भगवती लाल लखारा, शंभू लाल लखारा, सत्यनारायण लखारा, गोपाल लाल लखारा, बालू लाल लखारा, अंबालाल लखारा, दुर्गेश कुमार लखारा, पुरुषोत्तम लखारा, दिलीप लखारा श्यामलाल लखारा सहित विभिन्न पदाधिकारी, युवक एवं महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री मदनलाल लखारा ने किया।

Don`t copy text!