Invalid slider ID or alias.

कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश और केंद्र में बनी भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं और उनके विचारों को मिलेगा पूरा सम्मान- मंत्री दक

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की वृहद जिला कार्यसमिति कि रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार शुरू के तीन वर्षों तक होटलो में रही। कांग्रेस सरकार लोकलुभावन एवं रेवड़ियां बांटने वाली सरकार थी। भाजपा की सरकार ने 6 माह के कार्यकाल एवं पहले बजट में ही अपने संकल्प पत्र के 55% संकल्पो को पुरा कर लिया है। भाजपा एक विजन लेकर चलती है।
भाजपा की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। हम योजनाओं का शिलान्यास भी करते हैं और उनका उद्घाटन भी। मुख्यमंत्री भजन लाल ने बजट में डेढ़ लाख करोड़ के नए एम ओ यू किए जो प्रदेश में विकास का एक नया आयाम स्थापित करेंगे।
भाजपा की राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों की चर्चा हम गली मोहल्ले, चौराहे पर जरूर करें।
मंत्री दक ने कहा भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजनलाल के मार्गदर्शन में सरकार ने अपने पहले ही बजट में हर क्षेत्र में किसानों, महिलाओं सहित सभी वर्गों का इस बजट में विशेष ध्यान रखा है। सरकार ने घोषणा पत्र में किसानों को सम्मान निधि देने की बात कही थी अपने पहले ही बजट में 1400 करोड रुपए किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में सीधे जमा करा दिए।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सिर्फ झुठी घोषणाए की युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया। जबकि हमारी सरकार ने 70000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया। आने वाले 2 वर्ष में बिजली के मामले में राजस्थान आत्मनिर्भर हो जाएगा। शिक्षा चिकित्सा पानी आदि सभी क्षेत्र में 5 साल का जितना बजट होता है उतना एक वर्ष में ही जारी कर दिया। पिछली कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक एवं तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को सत्ता के लिए कार्य करने वाली सरकार बताया।
इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पंचायत राज एवं निकायों के प्रमुख आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!