Invalid slider ID or alias.

विधायक आक्या कि सराहनीय पहल ला रही रंग तीसरे दिन सफाई अभियान के बाद निखरने लगा शहर कि गंगा का स्वरूप।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ डेस्क।

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा चित्तौडगढ़ के मध्य स्थित गंभीरी नदी के सफाई अभियान के तीसरे दिवस मंगलवार को भी निरन्तर विधायक आक्या के नेतृत्व में सोशल मिडिया के वाॅटस्ऐप ग्रुप आजाद परिन्दा के सदस्यों, सुक्ष्म सेवा संस्थान, कीर समाज के युवा संगठन व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर गंभीरी नदी की सफाई का कार्य रात दिन जारी है।
विधायक आक्या ने आमजन व सामाजिक सेवा संगठनों से गंभीरी नदी के स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील के दौरान शहर के जाने-माने उद्यमी एक्शन ईनाणी मार्बल एण्ड ग्रेनाईट के प्रोपराईटर राजेश ईनाणी द्वारा व अन्य कईं स्वयंसेवी संस्था व कन्सट्रशन कम्पनियों द्वारा भी पोकलेण्ड व डम्पर व ट्रेक्टर व कटिंग मशीनें एवं अन्य उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराये।
इस दौरान शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता, समाज सेवी भोलाराम प्रजापत ने कहा कि धार्मिक आस्था व शहर के जलझुलनी एकादशी व गणपति विसर्जन व माताजी विसर्जन व कईं धार्मिक कार्यक्रम शहर की गंगा गंभीरी नदी के तट पर होते है और यहां पर लम्बे समय से प्रशासन की लापरवाही व अनदेखी से गंभीरी नदी दुर्गन्ध व सड़ान्द मार रही थी। इस पर विधायक आक्या की पहल पर नदी के स्वरूप सौंदर्य बढ़ता हुआ दिखाई देने आमजन व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर आई।
विधायक आक्या ने इसी दौरान नदी तट पर भगवान इन्द्र देव से शीघ्र अच्छी बरसात की कामना की ताकि किसानों को सिंचाई हेतु पानी व आमजन को भरपूर पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस दौरान पूर्व नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आज विधायक आक्या की पहल पर समाजसेवी राजेश ईनाणी व कईं उद्योगपति समाजसेवी, ठेकेदार आदि ने अपना जमावड़ा नदी के तटपर जमाकर रात दिन सफाई कार्य को शीघ्र करने में उपस्थित रहे तथा नदी का सौन्दर्य पुनः बनाने के लिए पोकलेण्ड व जेसीबी मशीनों व डम्परों के द्वारा गन्दगी, मलबा आदि निकाला जा रहा है। कीर समाज के गौताखोरो एवं कार्यकर्ताओं ने आस पास की झांडियां व जलकुम्भी निकालने में अनिल ईनाणी, नवीन पटवारी, पार्षद बालकिशन भोई व दीपक वर्मा, पंकज सेन, गणेश भोई की देखरेख में देर रात्री तक स्वच्छता अभियान जारी रखा।
इस अवसर पर पुर्व सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, पूर्व महामंत्री अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, कमलेश आमेरिया, बालकिशन भोई, आजाद परिन्दा ग्रृप एडमिन राजन माली, रवि विराणी, चुन्नी लाल माली र्मोनिग वाॅक क्लब अध्यक्ष गोपाल जाजू, मोनु सलुजा, फतेहलाल भड़कत्या, अशोक जोशी, अशोक सोनी, गोपाल शर्मा, राजकुमार कुमावत, मनोहर कुमावत, रतन वैष्णव मोनु सोनी, गोपाल शर्मा, योगेश आश्नानी, राजेश मोची, पिन्टू मोदी, रूपेश सोनी, प्रदीप बोहरा, जगदीश मण्डोरा, सुनील लढढा, कमल बिलोची, अनिल सुराणा, राहुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश शर्मा, नारू खान, पिन्टू मीणा, दीपक वर्मा, कुलदीप शर्मा, राहुल डिरा, पंकज सेन, राजकुमार तोलम्बीया, रवि बैरागी, अभिनन्दन काबरा, लादु लाल लोढा, दिलीप चैबे, मनीष नाहर, रतन लाल माली, सत्यनारायण माली, राजेश राव, मुकेश आमेरिया, लोकेन्द्र सिंह चैहान, अरविन्द शर्मा, सुनिल आगाल, संजय गर्ग, संजय शिशोदिया, पिनु मेनारिया, भागीरथ मालवीय तथा सुक्ष्म सेवा संस्थान के पदाधिकारी विजय गुप्ता, प्रवीण जैन, योेगेश कन्नोजिया, लोकेश चैरडिया, भृगु शर्मा आदि कार्यकर्ता व उद्योगपति व मार्बल व्यवसाय व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो ने अपनी और से पहल करके आवश्यक संसाधन उपलब्ध करावाकर सफाई अभियान मे सहयोग दिया।
बुधवार को प्रातः 7 बजे कुमावत समाज के द्वारा स्वछता अभियान मे श्रमदान करके स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।

Don`t copy text!