Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-बिनोता ख़ाकलदेव मन्दिर पर नागराज को करवाया दुग्धाभिषेक।

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अशोक शर्मा।


बिनोता। कस्बे के प्रसिद्ध ख़ाकलदेव मन्दिर पर अमन चैन खुशहाली की कामना को लेकर ख़ाकलदेव विकास सेवा समिति की ओर से नागराज का दुग्धाभिषेक किया गया।

कमेटी के प्रकाश मुनेत ने बताया कि ख़ाकलदेव कमेटी के अध्यक्ष गजराजसिंह शक्तावत की उपस्थिति में नागराज सहित गणपति की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कि शास्त्री पंकज भारद्वाज ने दुग्धाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। अभिषेक में कमेटी महामंत्री पुखराज चपलोत, सचिव अनिल शर्मा, हिम्मत सिंह शक्तावत, अनिल नगरिया, पुजारी अनिल गुर्जर ने भाग लिया।

अभिषेक के पश्चात ख़ाकलदेव की प्रतिमा का श्रृंगार कर आरती की गई।

Don`t copy text!