Invalid slider ID or alias.

शहर कि गंगा कि नगर परिषद ने नहीं ली सुध तो विधायक आक्या ने उठाया बीड़ा श्रमदान से लम्बे समय बाद गंभीरी नदी को मिला अपना वास्तविक स्वरूप।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौड़गढ़। शहर के बिच से होकर गुजर रही गंभीरी नदी जो कि शहर कि गंगा कहलाती है साथ ही यह शहरवासियो के लिए आस्था का केंद्र भी है, जिसमे लम्बे समय से सफाई नहीं होने के कारण अति गंदगी होने ओर लगातार वीरधरा न्यूज़ सहित अन्य समाचार पत्रों मे समाचार प्रकाशित होने के बावजूद नगर परिषद ने कोई सुध नहीं ली तो चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिह आक्या द्वारा नगर की साफ सफाई की ओर महत्वपूर्ण पहल करते हुए चित्तौडगढ़ के मध्य से गुजर रही गंभीरी नदी जो मलबे, कुढ़े करकट व जल कुंभी से भरी पडी थी, की सफाई का बीड़ा उठाया। रविवार को प्रातःकाल से ही विधायक के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनो व जनप्रतिनिधियो द्वारा श्रमदान कर गंभीरी नदी की सफाई का कार्य आरंभ किया गया। श्रमदान द्वारा गंभीरी नदी की सफाई का कार्य देखते हुए पुलिया से गुजर रहे शहरवासी भी स्वयं को श्रमदान करने से नही रोक सके व सेकड़ो की संख्या में शहरवासी गंभीरी नदी की सफाई कार्य में जुट गये। कुछ ही देर में गंभीरी नदी की काया पलट गई व नदी का स्वरूप निखरने लगा।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा की शहर की गंगा कहलाने वाली मुख्य गंभीरी नदी की काफी लम्बे समय से सफाई नही होने से मलबे के ढेर में तबदील हो गई थी तथा रूका हुआ पानी बदबु मारने लगा था, इसकी सफाई के साथ ही नदी अपने वास्तविक रूप में नजर आने लगी है। आने वाले दिनो में भी विभिन्न सामाजिक संगठनो के द्वारा नदी सफाई हेतु श्रमदान किया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा शहर के विभिन्न जल कुण्डो, तालाबो व नालो आदि की सफाई भी श्रमदान के द्वारा किये जाने का अभियान चलाया जाएगा।
पूर्व नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की इस अवसर पर पुर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व महामंत्री अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, मार्बल व्यवसायी राजेश ईनाणी, बालकिशन भोई, पूरण सिंह राणा, नवीन पटवारी, एससीमोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, र्मोनिग वाॅक क्लब अध्यक्ष गोपाल जाजू, रवि विरानी, सैनी समाज प्रदेश महामंत्री राजन माली, मोनू सूलुजा, मोनू सोनी, अनिल भटनागर, चुन्नीलाल माली, रामचंद्र गुर्जर, मुन्नालाल गुर्जर, गिरीश दीक्षित, राजेश सेठीया, राजेश मोची, प्रदीप बोहरा, मुकेश छीपा, हंसराज सुवालका, जगदीश मण्डोरा, राजकुमार कुमावत, पिन्टू मोदी, दीपक वर्मा, पंकज सेन, विमला गटटीयानी, रेखा शक्तावत, चांदनी गोड, राजकुमार तोलम्बीया, रवि बैरागी, जगदीश जांगिड, देवीलाल सुथार, विनय मारू, कैलाश पायक, मृदुल जोशी, चेतन खत्री, राकेश सोनईया, नानालाल मेनारिया, संजय शर्मा, कुशपालसिंह नरधारी, मंगलसिह भाटी, नंदलाल रेगर, संजय शिशोदिया, जीवन कोदली, राजू सालवी, राजकुमार नेभनानी, दिलीप बेनीवाल, पुर्णेश जैन, अरमान खान, विशाल रजक, मालम सिंह, योगेश सोनी, पिनु मेनारिया, भागीरथ मालवीय, मुकेश आमेरिया, लोकेन्द्र सिंह, विपिन सिंह शक्तावत, सुरजभान सिंह, अनिल तंबोली, राजेश शर्मा, सुनील आगाल, संजय गर्ग, राजेन्द्र सुराना, दिनेश कीर, भगवती लाल सालवी, दीपक बैरवा, पंकज छीपा आदि कार्यकर्ता, उद्योगपति व मार्बल व्यवसाय एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो ने अपनी और से पहल करके आवश्यक संसाधन उपलब्ध करावाकर सफाई अभियान मे सहयोग दिया। सोमवार को प्रातः 7.00 बजे निरंकारी मिशन चितौडगढ व वाल्मिकी समाज, र्मोनिग वाॅक क्लब के पदाधिकारीयो द्वारा स्वछता अभियान मे श्रमदान दिया जायेगा।

Don`t copy text!