Invalid slider ID or alias.

बेगूं-बेगूं में एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज।बेगूं @ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगूं। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल बेगू द्वारा शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती के अवसर पर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन जोडेश्वर महादेव व नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर रखा गया।
उक्त कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया। इस दौरान बेगूँ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महामंत्री राजेश दुग्गड़, शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया लाल ओझा, मंत्री पवन दक, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रतन लाल शर्मा, वैभव पगारिया बेगूँ, कार्यक्रम मंडल संयोजक सुरेश सोडानी, पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष भट्ट, युवा मोर्चा नगर मंत्री प्रेम शंकर प्रजापत, युवा कार्यकर्ता रामेश्वर सोनी, लोकेश सिंह, लोकेश जैन, सौरभ पगारिया, सोनू जीनगर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!