Invalid slider ID or alias.

राजस्थान साहित्यिक आंदोलन 30 जून को चुरू में भारतीय साहित्य, संस्कृति और मीडिया विषय पर होगी परिचर्चा।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार अनिल सक्सेना के द्वारा साल 2011 से चलाए जा रहे ‘राजस्थान साहित्यिक आंदोलन‘ की श्रृंखला में 30 जून 2024 को सुबह 10 बजे से होटल शक्ति पैलेस में साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन होगा।
भारतीय साहित्य, संस्कृति और मीडिया विषय पर आयोजित परिचर्चा में चुरू जिले के चुनिंदे आमंत्रित पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
राजस्थान में अब तक का यह पहला साहित्यिक आंदोलन है। इसी श्रृंखला में हिंदुस्तान में पहली बार राजस्थान में दिंवगत पत्रकार और साहित्यकारों की स्मृति में भी विधानसभावार परिचर्चाओ का आयोजन भी किया जा रहा है।

Don`t copy text!