Invalid slider ID or alias.

नेहरु युवा केंद्र चित्तौडगढ द्वारा जिले भर में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौडग़ढ़।युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभाग नेहरु युवा केंद्र चित्तौडगढ द्वारा जिलेभर के समस्त ब्लाक में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान ने बताया की योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, हमारी बदलती जीवन- शैली में योग यह चेतना बनकर हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करता है। योग युवाओ में नयी सोच को उत्पन्न करता है, जीवन शैली में योग की भूमिका युवाओं में नया बदलाव ला सकती है
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्तौडगढ़ ब्लॉक में नेहरु युवा केंद्र चित्तौडगढ़ एवं विज़न ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुत तत्वाधान में योग दिवस और योग पर संवाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षण देवराज सिंह भाटी एवं शैली कंवर द्वारा युवाओ को विभिन्न प्रकार के प्राणयाम, आसन, मुद्रा, अनलोम विलोम, सूर्यनमस्कार प्रत्याहार योग व अन्य प्रकार के योग आसान की जानकारी दी गयी साथ ही योग से कैसे स्वस्थ जीवन जीना, गंभीर बीमारियों का निवारण आदि पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में विज़न ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रशासनिक प्रमुख मासिद हुसैन द्वारा युवाओ को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी प्रदान की साथ ही प्रधानाचार्य लीना भटाचार्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र के युवाओ ने भी भाग लिया। इसी के साथ समस्त ब्लॉक के युवा मंडल और युवा स्वयंसेवको द्वारा स्थानीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जिसमें नेहरु युवा मंडल चंदेरिया अध्यक्ष प्रफुल जायसवाल ने सुदर्शन सेवा संस्थान के साथ मिलकर चंदेरिया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सर्वोदय मंदिर मेंन रोड में योग का कार्यक्रम रखा जिसमे प्रशिक्षक नितेश शर्मा द्वारा योग आसन प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करवाया गया। आसन करवाते हुवे उनके बारे में जानकारी भी दी। योग प्राणायाम को नित्य अपने जीवन में उतार कर शरीर को स्वस्थ निरोग सुडौल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में ताराचंद हरनावा अजय प्रजापत राकेश जायसवाल चंदेरिया मंडल भाजपा महामंत्री शांतिलाल शर्मा, योग मंडल सयोजक संजय सुवालका, महेंद्रसिंह सुरजनियास, रामसिंह राठौड़, भारत भूषण, मनोज सुवालका, राजू बंजारा, रवि मंडोवरा, दिनेश शर्मा योगेशवाल्मीकि, प्रतीक शर्मा, अंश शर्मा, शुभम मांझी, धीरज गवारिया आदि उपस्थित रहे।
डुंगला ब्लॉक : नेहरु युवा केंद्र चित्तौडगढ़ की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्वेता सामर ने बताया की उपखंड स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन डॉ.हेडगेवार पार्क पर किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपखंड अधिकारी ने बताया की हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है योग शरीर के स्वास्थ्य के लिए किसी भी व्यक्ति की संपूर्ण व्यक्तित्व के लिए आवश्यक है इसको जीवन का अंग बनाना चाहिए और नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए, कार्यक्रम में युवा एवं युवती मंडल के युवाओ ने विभिन्न प्रकार के आसान मुद्रा का प्रदर्शन किया, साथ ही स्वास्तिक कंप्यूटर एजुकेशन पर योग दिवस की थीम पर आधारित “योग- स्वयं एवं समाज के लिए” क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संपूर्ण जिले में नेहरु युवा केंद्र चित्तौडगढ़ द्वारा ऑन लाइन क्विज़ एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

Don`t copy text!