Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया, पौधे भी लगाए।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौडग़ढ़।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र चितौड़गढ़ जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे नेहरू युवा मंडल चंदेरिया द्वारा सुदर्शन सेवा संस्थान के साथ मिलकर पौधे लगाए और विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।
मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम नकुल सिंह, द्वितीय प्रिशा जायसवाल ओर तृतीय स्थान पर प्रिंस रहे।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम धीरज गवारिया, द्वितीय शुभम मांझी ओर तृतीय स्थान पर महिमा प्रजापत रहे। विजेता को एक-एक पोधा दिया गया सुदर्शन सेवा संस्थान से उपाध्यक्ष राकेश जयसवाल, सचिव नितेश शर्मा एव रोशन लाल जायसवाल मंडल से घनश्याम साहू, राहुल जायसवाल एवं सीताराम प्रजापत आदि ने मिलकर पौधे लगाए।

Don`t copy text!