Invalid slider ID or alias.

अमेठी कि जीत मे पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत कि रही अच्छी मेहनत सलोन मंडल संभाला जहां मिली बडी बढ़त।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौडग़ढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीनियर ओबर्जवर बनाकर भेजा जहा अमेठी लोकसभा क्षेत्र को 16 हिस्सों में बांट दिया जहा उन्होंने राजस्थान के अनुभवी नेताओ को अलग अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी सलोन विधानसभा क्षेत्र के सलोन ब्लॉक में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी प्रबंधन संभाला जहा अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए किशोरी लाल शर्मा को 23624 मतों से बढ़त दिलाई।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के प्रभार क्षेत्र के 178 बूथ में से कांग्रेस पार्टी के किशोरी लाल शर्मा को 144 बूथ पर 23624 मत की बढ़त मिली सलोन विधानसभा क्षेत्र में 52000 वोटो से कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली जिससे कांग्रेस प्रत्याशी एक साधारण कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 167000 वोटो से पराजित किया।
पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर रायबरेली एवं अमेठी सीट पर बड़ी जीत का दावा किया था, जो आखिर सही साबित हुआ ओर कांग्रेस ने वहाँ बड़ी जीत दर्ज की।

Don`t copy text!