Invalid slider ID or alias.

गंगरार-सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शीतल पेय वितरण

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा प्रदेशभर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल गंगरार के द्वारा स्टेशन गंगरार पर भीषण गर्मी से आमजन को राहत देने हेतु शीतल शरबत का वितरण किया गया।
इस दौरान भाजपा गंगरार मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र सालवी और हिम्मत सिंह चौहान, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष संतोष शर्मा, पूर्व मण्डल मंत्री योगेश व्यास, बूथ अध्यक्ष सम्पत गिरी गोस्वामी, सुनील कुमार लोढ़ा सहित महावीर शर्मा, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!