Invalid slider ID or alias.

पालिका चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने नेतृत्व में किया जनसंपर्क।

वीरधरा न्यूज़।कुशलगढ़@ श्री ललित गोलेछा।
कुशलगढ़।नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भी आज नगर के विभिन्न वार्डों में जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। ढोल धमाके के साथ जनसंपर्क किया जहां जिले के आला नेता जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा नगर के विभिन्न वार्डों में रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव, पूर्व सांसद धन सिंह रावत और पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड बनाने के लिए आतुर हैं कि पूर्व बोर्ड जोशी के कार्यकाल में विकास की ओर निरंतर बढ़ता रहा इसका परिणाम है कि आज जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है और पुनः पालिका भाजपा का बोर्ड बनेगा भाजपा के आला नेताओं में पंचायत कुशलगढ़ के प्रधान कानहीग रावत पूर्व सांसद पूर्व राज्य मंत्री धन सिंह रावत प्रधान तलवाड़ा निर्मला बहन मकवाना बांसवाड़ा प्रधान बालवीर रावत निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रेखा जोशी उपाध्यक्ष लीला परिवार चुनाव संयोजक भाजपा नेता राजेंद्र पंचाल जिला उपाध्यक्ष प्रवीण चंद्र गा दिया कुशलगढ़ मंडल अध्यक्ष नितेश बैरागी जिला मंत्री जिनेंद्र सेठिया महिला नेत्री श्यामा राणा राखी जैन बांसवाड़ा मीडिया प्रभारी गौरव सिंह राव कमलेश तंबोलिया नरेश गा दिया सहित जिले के आला नेता जनसंपर्क में भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान कर रहे थे।

Don`t copy text!