Invalid slider ID or alias.

राजसमन्द-आस्ट्रेलिया की महिला पर्यटक के साथ देवगढ की होटल में स्पा मे छेडछाड़ के मामले मे नाथद्वारा कोर्ट में आरोपी को किया पेश।

वीरधरा न्यूज़।नाथद्वारा@ श्री प्रमोद जोशी।


राजसमन्द।भारत घूमने आई आस्ट्रेलिया की महिला पर्यटक राजसमंद के देवगढ कस्बे में स्थित एक हैरिटेज होटल में शुक्रवार को ठहरी थी इस दौरान होटल परिसर में संचालित स्पा सेंटर पर स्पा कराने गई महिला ने स्पा सेंटर संचालक राजू सिंह पर आरोप लगाया कि उसने स्पा के दौरान उसके साथ छेडछाड़ की।
उसके बाद महिला शनिवार को देवगढ से उदयपुर पहुंची ओर सूरज पोल पुलिस थाने में जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामला पर्यटन से जुड़ा होने के कारण महिला को पर्यटन थाने भेजा गया। जहा पर सीआई दीपिका ने महिला की पूरी बात सुनी ओर महिला को लेकर उदयपुर से देवगढ पुलिस थाने पहुंची ओर पूरा घटना क्रम बताया। इस दौरान राजसमंद एएसपी शिव लाल बैरवा भी देवगढ पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर राजू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे डिटेन कर नाथद्वारा कोर्ट में आज पेश किया गया है।

Don`t copy text!