Invalid slider ID or alias.

प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री ऋषभ जैन।
डूंगला। बड़ीसादड़ी नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीमाली का कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
चुनाव कार्यक्रम के तहत उदयपुर से बड़ीसादड़ी जाने के दौरान बस स्टैंड पर श्रीमाली के साथ उदयपुर के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष कुलदीप पंड्या, बड़ी सादड़ी विधानसभा अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन पर चर्चा की गई एवं बड़ी सादड़ी नगर पालिका चुनाव के लिए यहां के कार्यकर्ताओं को भी मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य शोभा लाल पुरोहित, किशन लाल रावत, नगर अध्यक्ष मोहन लाल तेली, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष करण मल दाणी, ब्लॉक प्रवक्ता पूनम चंद मेहता, बंशीलाल गर्ग, मीठु लाल खटीक, श्यामलाल पुष्करणा, विनोद दाणी, दिनेश खटीक, धीरज मेहता, अर्पित सामर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!