Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा @ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर।स्थानीय विद्यालय भूपालसागर में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित महिला संबल योजना के तहत आज रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रधानाचार्य चेतन सारंगदेवोत के निर्देशन में आरंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के प्रभारी दुर्गेश कोदली
एवं ममता मीना ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय विद्यालय कि छात्राओं को तीन माह तक 15-15 दिनों तक यह प्रशिक्षण प्रतिदिन दिया जाएगा।
इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत विद्यालय की समस्त छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि भविष्य में उनकी आत्मरक्षा वो स्वयं कर सके।
इस कार्यक्रम में अमर सिंह चुण्डावत प्रकाश चंद्र सोनी हीरामणि मोगरा आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!