Invalid slider ID or alias.

उदयपुर-रावलिया कला मे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

 

वीरधरा न्यूज़। गोगुन्दा@ श्री भंवर सिंह सिसोदिया।

गोगुन्दा। ब्लॉक के रावलिया कला मे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर गोगुन्दा पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा ने सखियो की बाड़ी केन्द्रो की बालिकाओं को आजादी के महत्व के बारे मे बताया और निरंतर रूप से शिक्षा हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा IIFL फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की गई।कार्यक्रम मे सखियो की बाड़ी केन्द्रो की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति के गानो पर मनमोहक नृत्यो की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के बाद बालिकाओं द्वारा शिक्षा के प्रति सजगता हेतु रेली निकाली गयी।
कार्यक्रम मे स्थानीय सरपंच, उपसरपंच रावलिया सरपंच, रोजगार सहायक सोहन सिंह IIFL फॉउंडेशन के जोनल मैनेजर साहिल हामिद ,विक्रम सिंह,कीर्ति लोहार स्थानीय नागरिक एवं महिलाएं उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन प्रवीण पानेरी ने किया।

Don`t copy text!