Invalid slider ID or alias.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी पहली बार अपने गृह जिला चित्तौडग़ढ़ पहुचे तो स्वागत मे उमड़ पड़ा कार्यकर्त्ता का हुजूम। 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सेकड़ो वाहनों के लंबे काफिले के साथ चित्तौड़गढ़ के सुभाष चौक पर रात्रि 10:40 बजे पहुचे, यहाँ मौजूद सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वही प्रदेश अध्यक्ष जोशी को एप्पल से तोला गया, सुभाष चौक पर विशाल स्क्रीन के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अब तक की राजनीतिक यात्रा दिखाई गईं।आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान उनके साथ मौजूद रहें। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र सीमा से प्रदेश अध्यक्ष के विधायक आक्या साथ थे। वही उत्साहित कार्यकर्ताओ द्वारा शहर मे जोरदार आतिशबाजी कि गईं, पुलिस एस्कॉर्ट के साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कोटा से भी कई कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष के साथ आये है, वही जगह जगह हो रहें स्वागत कि वजह से यहाँ कार्यकर्ताओं को कई घंटों तक इंतजार भी करना पड़ा।

प्रदेशाध्यक्ष जोशी के स्वागत कार्यक्रम मे प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रुद, किसान नेता रामप्रसाद जाट, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और सेकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

Don`t copy text!