Invalid slider ID or alias.

आकोला के साहित्यकार राजकुमार जैन राजन नेपाल में हुए नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान से सम्मानित।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजहुद्दीन।

आकोला। नेपाल की औधौगिक नगरी विराट नगर में 17 मार्च से तीन दिवसीय नेपाल -भारत साहित्य महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन के आयोजित सत्र में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आकोला के साहित्यकार राजकुमार जैन राजन को ‘नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान’ से सम्मानित किया गया। राजकुमार जैन राजन की अब तक इकतालित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें से तीन पुस्तकों का नेपाली भाषा में अनुवाद हो चुका है जो काठमांडू से प्रकाशित हुई हैं।
सत्र की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में राजन ने कहा कि ऐसे आयोजन मैत्री सम्बन्धों को मजबूत करते हैं और एक दूसरे देश के साहित्य, संस्कृति, और परम्पराओं को समझने में सहयोग करते हैं। भारत -नेपाल का रिश्ता दो भाइयों जैसा है। यह साहित्य महोत्सव विराटनगर महानगर पालिका एवं क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी के सौजन्य से राम जानकी मंदिर, विराट नगर नेपाल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख अतिथि भूतपूर्व प्रदेश प्रमुख गवर्नर कोसी प्रदेश नेपाल के गोविंद सुब्बा, विशिष्ट अतिथि विराटनगर, के महानगर प्रमुख मेयर नागेश कोइराला, प्रज्ञा प्रतिष्ठान मधेश प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राम भरोसे कापड़ी पोखरा, पूर्व सांसद खेम नेपाली, विधायक किशोरचन्द्र दुलार, आयोजक डॉ. विजय पण्डित, देवी पंथी, गजलकार पूजा बहार, नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा एवं भारत-नेपाल से आमंत्रित 300 से अधिक साहित्यकारों ने सहभागिता की।

Don`t copy text!