Invalid slider ID or alias.

गोपाल आश्रम के खिलाफ रच रहे षड्यंत्र का स्वामी सुदर्शनाचार्य ने किया खुलासा।

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री मोहन दास।


बड़ीसादड़ी।मेवाड़ के सुप्रसिद्ध बड़ीसादड़ी स्थित गोपाल आश्रम के खिलाफ आश्रम का लाखों में धन गबन व आश्रम की संपत्ति को हड़पने वाले आश्रम के खिलाफ़ षडयंत्र रच रहें है।

आश्रम के पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य जी ने बताया है कि बड़ीसादड़ी नगर के मेवाड़ के सबसे बड़ी धार्मिक जन आस्था के केंद्र श्री गोपाल आश्रम के खिलाफ 4 लोगों द्वारा आश्रम का धन गबन व राजनीतिक मंसा से षडयंत्र उजागर हुआ है नगर के ही व्यक्ति जिनके पास आश्रम के 4 लाख रुपए कई वर्षों से है जो स्वर्गीय बंशीधराचार्य जी महाराज के खाते से लोगों द्वारा ज्वाइंट खाता बना कर गबन किए गए है इस लाखों के धनगबन में और भी लोग सामिल है जिनके पास स्वर्गीय बंशीधराचार्य जी महाराज के एक ही व्यक्ति के पास ब्याज सहित 14 लाख किसी के पास चार लाख किसी के पास दो लाख किसी के पास डेढ़ लाख व लाखों में धनगबन कर रखा गया है।

जब आश्रम के वर्तमान पीठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने कई वर्षों से गबन किए हुए धन की कानूनी प्रक्रिया कोर्ट के द्वार सक्सेनशन सार्टीफिकेट बनवा कर गबन किए हुए धन को कोर्ट व कानून के अंतर्गत लाया जाने लगा तो नगर के चार लोगो द्वारा गबन किए जा रहे लाखों के धन को हड़पने की मंशा से कोर्ट व कानून की प्रक्रिया सक्सेसन सार्टिफिकेट का विरोध रूपी षडयंत्र फैलाया जाने लगा जो स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज को अन्य नगरवासियों द्वार बताया गया।

जिसके बाद सारी घटना का स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज द्वारा खुलासा किया गया।

Don`t copy text!