Invalid slider ID or alias.

श्री क्षत्रिय युवक संघ की सप्ताहिक शाखा का आयोजन हुआ।

 

वीरधरा न्यूज़।निंबाहेड़ा@डेस्क।

निम्बाहेड़ा।उपखंड मुख्यालय की तहसील स्तरीय श्री क्षत्रिय युवक संघ की साप्ताहिक शाखा करणी कुंड डोरिया में आयोजित की गई। इस दौरान जिले के बड़ीसादड़ी में आयोजित होने वाली संघ के संस्थापक तन सिंह जी की 99 वी जयंती के आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया।
लक्ष्मण सिंह बडोली ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ की साप्ताहिक शाखा का आयोजन गंगा सिंह साजियाली और दिलीप सिंह रुद के सानिध्य में हवन यज्ञ के पश्चात शुरू हुई। शाखा आयोजन के पश्चात निंबाहेड़ा तहसील से श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक स्वर्गीय तन सिंह जी की 99 वी जयंती के बड़ी सादड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले भर के महानुभाव की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई वही इसके पश्चात निंबाहेड़ा तहसील पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार की विस्तृत भूमिका पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को सुबह 11 बजे राज राणा पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इस कार्यक्रम में निंबाड़ा तहसील की अधिकाधिक भागीदारी को लेकर गांव गांव संपर्क कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी तय की गई। इसमें सूर्य प्रकाश सिंह नेता बना, जोगिंदर सिंह नरेंद्र सिंह मंगल सिंह झाडोली भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़ चंद्रदीप सिंह डोरिया सूर्यवीर सिंह बहादुर सिंह भगवत सिंह माल्या खेड़ी भूपेंद्र सिंह मोर सिंह देवेंद्र सिंह मंडावली कुंदन सिंह अनिल सिंह पंकज सिंह विक्रम सिंह अनिल राशि है ने अपनी अपनी जिम्मेदारी ली तत्पश्चात जलोदा जागीर में प्रचार प्रसार के लिए रावले में प्रकाश जी के यहां एवं गजराज सिंह प्रद्युमन सिंह जगपाल सिंह लोकपाल सिंह बिनोता शंभू सिंह भगवानपुरा गोविंद सिंह मीणाणा राजेंद्र सिंह मीनाणा ठा लवकुमार सिहजी श्री लोकेंद्र सिंह शेर सिंह बंबोरी के यहां अलग-अलग बैठक का आयोजन कर छोटी सादड़ी क्षेत्र से समाज जनों को कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सके इसके लिए दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी ली गई।

Don`t copy text!