Invalid slider ID or alias.

डुंगला-रात्रि कालीन विद्युत आपूर्ति के विरोध में किसान संघो ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला। भारतीय किसान संघ एवं अफीम किसान संघ के नेतृत्व में उपखंड मुख्यालय पर किसानों ने डूंगला मुख्य बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता जाम किया एवं राज्य सरकार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अफीम किसान संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश जोशी ने ज्ञापन का वाचन कर सुनाया। और इस मोके पर कहा कि किसान एकता सर्वोपरि है। हम सभी को अपने हक के लिए लड़ना होगा। जो नेता अपने दुख दर्द को समझेगा हम सभी भी उसका दुख दर्द समझेंगे। इसी संदर्भ में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गौतम दक किसानों की इस समस्या को लेकर गंभीर दिखाई दिए। उन्होंने हाल ही में हुई मोरवन की घटना का हवाला देते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस समस्या को समझ सकता हूं। आपके इस संघर्ष में मैं और मेरी पार्टी आपके साथ हैं। अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला स्तर पर एक भव्य विरोध प्रदर्शन एवं धरना दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राकेश कोठारी ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा कि जब कल कारखानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो देश के अन्नदाता किसान को 8 घंटे दिन में विद्युत आपूर्ति क्यों नहीं हो सकती। इस वितरण व्यवस्था में विभाग का जो अधिकारी लिप्त हो उसके खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज होना जरूरी है। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष भेरूलाल मेनारिया ने भी किसानों के संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के मोके पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता डी के मीणा के आश्वासन पर किसान सहमत हुए।
इसी प्रकार चंद्रशेखर शर्मा, इंद्रमल किशन करेरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया, कांग्रेस के उकार लाल व्यास, श्री लाल अहीर आदि वक्ताओं ने भी किसानों की मांग का समर्थन करते हुए अपनी सहमति प्रकट की। धरना प्रदर्शन में अफीम किसान संघ अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश जोशी, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष भेरू लाल मेनारिया, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गौतम दक, विधायक ललित ओस्तवाल, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राकेश कोठारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातेड, काशीराम शर्मा, शंभू लाल मेनारिया, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, मंडल अध्यक्ष डूंगला नरेंद्र सिंह भूरकिया, चंद्रशेखर शर्मा, उप प्रधान रणजीत सिंह, मंडल महामंत्री पुरण अहीर, विजय सिंह आलाखेड़ी, सिद्धार्थ तातेड, बाबरू मेनारिया, अशोक सोनी मोरवन, प्रकाश जाट, मुकेश व्यास, गोपाल भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह शक्तावत, मांगीलाल कुलमी, त्रिभुवन पाटीदार, रमेश कुमार शर्मा मोरवन के साथ सैकड़ों की संख्या में उपखंड के किसान उपस्थित थे।

Don`t copy text!