Invalid slider ID or alias.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ीसादड़ी एवं डूंगला पहुंच कर पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को दिए नियुक्ति पत्र।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल मारु, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सिद्धराज गोखरू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरीश कुमार श्रीमाल के बड़ीसादड़ी पहुंचने पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष दिलीप दक के नेतृत्व में उनके निजी आवास पर उपस्थित संघ के सदस्यों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी उपरणा शाल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन कर आत्मीय आथित्य सत्कार किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मारू द्वारा अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बड़ीसादड़ी क्षेत्र से लिए गये पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को पद नियुक्ति पत्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सभी से संगठन हित में सुझाव लेकर कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर अशोक दक, प्रकाश धाकड़, अनिल मेहता, मनोज कोठारी, नरेंद्र सर्राफ, करण सिंह गदिया, दिलीप मोगरा, कालूलाल गदिया, विनोद कंठालिया, भोपाल सिंह मोगरा, दलपत सिंह पितलिया, वर्धमान छाजेड़ की गौरव शाली उपस्थिति रही। तत्पश्चात डूंगला पहुंचने पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, मंत्री कनक मल दक के नेतृत्व में स्थानीय महावीर भवन में सभी पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन कर आत्मीय आथित्य सत्कार किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मारु द्वारा डूंगला क्षेत्र से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किए गए शांतिलाल मेहता, कनकमल दक, महेश चंद्र तातेड़, शोकिन लाल भाणावत, मांगीलाल जारोली, श्याम नागोरी, बसंती लाल नागोरी, धर्मचंद पितलिया, पुखराज मल मेहता, प्रवीण बाबेल, शांतिलाल दाणी, सुरेश पितलिया, बाबूलाल सामर, उत्सव भाणावत, शांतिलाल पिता शेषमल जी दाणी, रोशनलाल मोगरा को नियुक्ति पत्र देकर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी से संगठन हित में सुझाव मांगे गए, साथ ही 11 दिसंबर 2022 रविवार को श्री जैन दिवाकर भवन निंबाहेड़ा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की कार्य समिति की प्रथम बैठक में सभी पदाधिकारियों सदस्य गणों को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर कुशल दक, मनीष दाणी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही एलवा माता गौशाला में विराजमान मेवाड़ सिंहनी ओजस्वी वक्ता उप प्रवर्तनी महा साध्वी रत्ना श्री शांता कुंवर जी म.सा. ठाणा 3 की सेवा में पहुंचकर दर्शन लाभ के साथ आशीर्वाद लेते हुए मार्गदर्शन प्राप्त कर मांगलिक श्रवण के पश्चात निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान किया।

Don`t copy text!