Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-जनाक्रोश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर।

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित जनआक्रोश यात्रा को लेकर एक बैठक करौली जिले के अशोका पैराडाइज मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जन आक्रोश यात्रा प्रभारी रामअवतार मीणा ने बताया कि बैठक के दौरान भारतीय किसान मोर्चा के करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल ढिकोलिया, महामंत्री धीरेंद्र फैसला, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अशोक धाभाई के सानिध्य में एवं जिला अध्यक्ष नेहरू सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी रामअवतार मीणा ने बताया कि मौजूदा किसान मोर्चा की ओर से चारों विधानसभाओं में 16 स्थानों पर किसान चौपाल का भव्य स्तर पर आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। एवं सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई है। इसमें पूरे समय कार्यकर्ताओं को रथ यात्रा के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Don`t copy text!