Invalid slider ID or alias.

डुंगला-युवा मोर्चा मंडल डूंगला की हुई बैठक रेल मंत्री अश्विन वैष्णव की अगवानी में बाटे पीले चावल।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।


डूंगला। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गायरी एवं जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह आला खेड़ी के निवास स्थान पर आयोजित हुई इसमें युवा मोर्चा मंडल डूंगला एवं मंगलवाड के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक में चर्चा करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गायरी ने बताया कि रेल मंत्री अश्विन वैष्णव की अगवानी करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की योजना बनाई देश की आजादी के बाद पहली बार बड़ीसादड़ी रेल लाइन का आमन परिवर्तन एवं इस रेल लाइन को बड़ी सादड़ी से नीमच जोड़ने का जो सपना था वह पूरा होने जा रहा है 31 जुलाई को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव द्वारा बड़ी सादड़ी से उदयपुर यात्री रेल का उद्घाटन किया जाएगा इसी क्रम में एक वाहन रैली का आयोजन मंगलवाड़ से बड़ीसादड़ी तक किया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ना है एवं रेल मंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता एवं आम जन पहुंचे उसके लिए युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एव कार्यकर्ता सभी गांवों में पीले चावल बांटकर उद्घाटन समारोह में आने का न्योता देंगे वाहन रैली के संयोजक युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातेड एव सहसंयोजक विजय सिंह आला खेड़ी को बनाया इन दोनों ही पदाधिकारियों ने बैठक में पधारे सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ना है एवं वाहन रैली को सफल बनाना है।
इस बैठक में प्रधान प्रतिनिधि हीरा लाल मीणा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह आला खेड़ी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातेड, मंडल महामंत्री प्रकाश मेनारिया, राधेश्याम कटेरा सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा मंडल अध्यक्ष एसटी मोर्चा वर्दी चंद मीणा, किसान मोर्चा गोपाल भट्ट. विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल पुष्करणा अर्जुन मेनारिया रमेश मेनारिया आईटी सेल जिला संयोजक अर्जुन गरावला, पुष्कर तेली अखिलेश दाणी विजय सिंह सेमलिया शुभम मोगरा रवि पुष्करणा श्रीपाल जणवा
नारायण जणवा आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!