Invalid slider ID or alias.

आकोला-सफाई अभियान एव स्वच्छता शपथ से अगस्त क्रान्ति सप्ताह का जाशमा से आगाज।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। उपखण्ड प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान जाशमा नेहरू बस स्टैंड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के अन्तर्गतसफाई अभियान एव स्वच्छता शपथ से अगस्त क्रान्ति सप्ताह का आगाज हुआ। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक दिलीप कुमार जैन के अनुसार मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के निर्देश एवं जिला संयोजक दिलीप नेमनानी के निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी भावना सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं तहसीलदार अशोक कुमार सोनी विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प. जवाहरलाल नेहरू, इत्यादि महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर, सुत की माला पहना कर इन परिसरो में सफाई कर स्वच्छता की शपथ लेकर श्रृद्वासुमन अर्पित किये गये। एवं रेली का आयोजन किया गया।स्वच्छता अभियान में , महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति भुपालसागर से ब्लाक संयोजक दिलीप कुमार जैन सह संयोजक सैयद फिरोज अली, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह, चुंडावत, रमेश नाथ योगी, लखन मीणा, इकबाल हुसैन, मुरलीधर रूणेचा, ग्राम विकास अधिकारी देवी लाल जाट, स्थानीय विधालय स्टाफ, स्काउट गाइड , सरपंच देवी लाल लोहार पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल बेरवा, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र जैन, शंकर लाल खटीक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था से राजेंद्र सिंह चुंडावत और विजय विजयवर्गीय उपस्थित थे।
Don`t copy text!