Invalid slider ID or alias.

ग्राम के सप्ताहिक हिंदू ही आगे केंद्र पर मनाया हिंदू नव वर्ष।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री सुरेश नायक।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ग्राम अनियामाली के सप्ताहिक हिंदू ही आगे केंद्र पर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनोज माली की उपस्थिति में बालाजी महाराज के पाठ वह आरती के पश्चात मिठाई बाट कर सभी कार्यकताओ ने हिंदू नव वर्ष मनाया गया नव वर्ष पर जिला अध्यक्ष ने बताया चैत्र के महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि (प्रतिपद या प्रतिपदा) को सृष्टि का आरंभ हुआ था। हमारा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आरंभ होता है। इस दिन ग्रह और नक्षत्र मे परिवर्तन होता है। हिन्दी महीने की शुरूआत इसी दिन से होती है।
पेड़-पोधों मे फूल, मंजर, कली इसी समय आना शुरू होते है, वातावरण मे एक नया उल्लास होता है जो मन को आह्लादित कर देता है। जीवो में धर्म के प्रति आस्था बढ़ जाती है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। भगवान विष्णु जी का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था। नवरात्र की शुरुअात इसी दिन से होती है। जिसमे हमलोग उपवास एवं पवित्र रह कर नव वर्ष की शुरूआत करते है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल नगर कार्यकरणी सदस्य भारत सिंह राजावत
राष्ट्रीय बजरंग दल ग्राम अध्यक्ष ओम प्रकाश माली राहुल सुथार ग्राम अखाड़ा प्रमुख शुभम माली ग्राम सत्संग प्रमुख, देव करण ग्राम मीडिया प्रभारी, राहुल प्रजापत गो रक्षा प्रमुख धनराज माली सह गोरक्षा प्रमुख नवीन माली सजय माली निकिल बलाई मनोज माली रवि माली धनराज माली दीपक माली अधिक सखिया में कार्यकता उपस्थित थे ।
Don`t copy text!