Invalid slider ID or alias.

विधायक आक्या के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह का आयोजन अरावली रिसोर्ट में किया गया।
विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह के आयोजन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, उपजिला प्रमुख भुपेन्द्र सिंह बडौली, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सोहन लाल आंजना, तेजपाल रेगर, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र बंवर, चित्तौडगढद प्रधान देवेन्द्र कंवर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व उपजिला प्रमुख मिटठू लाल जाट, मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, सागर सोनी, दिनेश शर्मा, रतन लाल डांगी, पवन आचार्य, रोहिताश्व जाट, पूर्व यूआईटी चैयरमेन सुरेश इंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, नीरू अहीर, चित्तौडगढ अरबन कोपरेटिव बैंक के पूर्व चैयरमेन आई.एम. सेठिया, भूमि विकास बैंक के पूर्व चैयरमेन अनिल सिसोदिया के साथ ही पार्टी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक, बुथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Don`t copy text!