Invalid slider ID or alias.

सीरोही-हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई, दादी रतनमोहिनी पंचतत्व में विलीन।

 

वीरधरा न्यूज।आबूरोड@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। मानवता की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर लाखों लोगों को सद्मार्ग, शांति, अध्यात्म और मूल्यों का पाठ पढ़ाकर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण करने वालीं ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय दादी रतनमोहिनी की पार्थिक देह गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। हजारों लोगों ने नम आंखों से दादी का अंतिम विदाई दी। युवाओं की दादी के नाम प्रसिद्ध आपने पूरे जीवन में लाखों युवाओं को नशामुक्त कर जीवन में नई राह दिखाई। मुख्यालय शांतिवन के दादी निवास के सामने गार्डन में अंतिम संस्कार किया गया।


दादी को संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, राजयोगिनी बीके संतोष दीदी, अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय, दादी की निज सचिव बीके लीला दीदी सहित वरिष्ठ अन्य भाई-बहनों ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व हजारों लोगों ने ऊं ध्वनि की और ओम शांति मंत्र का उच्चारण कर व मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंतिम यात्रा में पहुंचे जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि दादी का जाना पूरे जिले के लिए अपूर्णीय क्षति है। दादी ने अपने जीवन से लाखों लोगों को संदेश दिया। आपके सेवाकार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।
गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी शोक संदेश भेजकर दुख जताया है।

ये भी रहे मौजूद

इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश प्रमुख राजाराम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश प्रमुख हीराराम बारड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जस्टिस वी. ईश्वरैय्या, ग्वालियर से आए सिविल जज शिवकांत कुशवाहा सहित देश-विदेश से आए पांच हजार से अधिक लोगों ने दादी को मुखाग्नि दी।

Don`t copy text!