वीरधरा न्यूज।रावतभाटा@ श्री पवन मेहर।
रावतभाटा। भाजपा नगर मंडल रावतभाटा द्वारा 10 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विविध सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ समाजहित में विभिन्न कार्य संपन्न किए।
प्रातःकाल स्थानीय गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा एवं दलिया खिलाया। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वधवा, पार्षद मनीष गिरी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, नगर मंत्री लाला देराश्री, पूर्व महामंत्री हरीश राठौर, आईटी प्रभारी अविनाश मित्तल, मनोज मेहरा, बाला गुलाटी, पूर्व पार्षद दिलीप मीणा, विवेक तिवारी, प्रेम चौधरी, यशवंत सेन, मिथिलेश सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को समाज सेवा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बताया।