Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-108 देशों में एक साथ हुआ नवकार महामंत्र का जाप, बिनोता में तय समय पर 1घंटे 30 मिनिट हुआ जाप, गिनीज बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड।

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।

निम्बाहेड़ा।महावीर जयंती से एक दिन पहले विश्व कल्याण की भावना के साथ जीतो ग्रुप ने अनूठी पहल की। दुनिया के 108 देशों में एक साथ सामूहिक नवकार मंत्र का जाप हुआ।
इसी दरमियान
बिनोता में विराजित चारित्र प्रभा जी, सरोज श्रीजी, जलज श्रीजी म.सा. के सानिध्य में समता भवन में सुबह 8:01 से 9:36 बजे तक सकल जैन समाज द्वारा “नो चार –जपो नवकार” के तहत नवकार महामंत्र का जाप किया। इस अवसर पर म.सा. द्वारा कहा गया कि मंत्रोच्चारण से तन, मन को शांति मिलती प्रतिदिन इस का जाप करना चाहिए एवं आयोजकों ने बताया कि यह जाप किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि सभी प्राणियों की भलाई के लिए किया गया। इसके माध्यम से शांति, सद्भाव, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मंत्र जाप किया। पीएम ने कहा कि नवकार महामंत्र एक ऐसा मार्ग है जो इंसान को भीतर से शुद्ध करता है। ये सौहार्द की राह दिखाता है।उन्होंने बताया कि नवकार महामंत्र मानव, ध्यान, साधना और आत्मशुद्धि का मंत्र है। जीवन के 9 तत्व हैं जो पूर्णता की ओर ले जाते हैं। इसलिए हमारी संस्कृति में नव का विशेष महत्व है।

Don`t copy text!