Invalid slider ID or alias.

सिरोही-रामनवमी की संध्या पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड आबूरोड द्वारा सन्त जनकपुरी, सन्त गणेशानंद के सानिध्य में शोभा यात्रा का आयोजित किया गया। शोभा यात्रा में काफ़ी संख्या में शहरवासी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण विभिन समाज व संघटनों की झांकी रही, जिसमे मुख्य रूप से सिंधी समाज द्वारा बुलडोज़र झांकी चर्चा में रही। शोभा यात्रा में मातृ शक्ति द्वारा 151 कलशों के साथ सम्मिलित हुई। युवा का जुड़ाव अच्छी संख्या में देखने को मिला उनका जोश भगवान श्रीराम के जयकारो से सुनने में मिला।
शोभायात्रा शाम 5 बजे अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारंभ हुई व मुख्य बाजार से होते हुए राम मंदिर जूनी खारड़ी में समापन हुई , मुख्य मार्ग पर जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प से जानता द्वारा किया गया। विभिन सामाजिक संस्थाओं व समाज द्वारा शीतल जल, छाछ, ठंडे पेय व आइसक्रीम की व्यवस्था भी करी गई।
समापन पर भगवान राम की भव्य आरती का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा कराया गया।
प्रशाशन ने मुस्तेदी से कमान संभाल कर शोभा यात्रा का संचालन करवाया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भूराराम पुरोहित ने बताया की संघ इस साल शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 5 आयामों के बारे में जन चेतना जगा रहा है जिसमे कुटुम्ब प्रबन्धन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्यों शामिल है। विश्व हिंदू परिषद से प्रांत से संपर्क प्रमुख नीतीश अग्रवाल, बजरंग दल से जोधपुर प्रांत के सह संयोजक दीपक प्रजापत ने शोभा यात्रा में समीकृत हो कर व्यवस्था संभाली।
राम नवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित जैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी नगर वासियों, भामाशाह, सामाजिक संस्थाओं व समाज एवं प्रशासन का धन्यवाद मंच से किया। शोभा यात्रा के संयोजक भल्ला राम देवासी , मंत्री भूपेन्द्र सम्बरीया, संपर्क प्रमुख गिरिराज सिंह सिसोदिया कोषाध्यक्ष सचिन गर्ग, संघ के वरिष्ठ प्रकाश अग्रवाल, राजपूत युवा संगठन से राजेंद्र सिंह गोहिल, आर एस राजपूत, दशरथ सिंह राव, सुरेंद्र सिंह कछावा, रमेश वैष्णव, मूंगथला से किशोर माली, अजय माली जसवंतसिंह, शांतिलाल,शोभा यात्रा का सफल संचालन किया।

Don`t copy text!